जमुई में चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता शुरू
जमुई, सितम्बर 28 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि सोमवार को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। बिहार सरकार , खेल विभाग , बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन जमुई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों से पहुंचे 2500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे। इसमें अंडर-14 , अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। डीएम श्री नवीन , एसपी विश्वजीत दयाल , डीपीओ नीतीश कुमार और जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा गुब्बारे उड़ाकर चार दिवसीय खेल आयोजन की शुरुआत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.