जमुई, दिसम्बर 10 -- जमुई, नगर संवाददाता जमुई में बुधवार को जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिससे पूरे शहर और प्रखंड क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। सुबह से शुरू हुआ यह अभियान शाम तक जारी रहा। जिला मुख्यालय में कचहरी चौक से इसकी शुरुआत की गई, जो महाराजगंज, गांधी पुस्तकालय रोड होते हुए सब्जी मंडी तक पहुंचा। मुख्य बाजार क्षेत्रों से अवैध कब्जे हटाते हुए प्रशासन ने साफ चेतावनी दी कि यदि कोई दोबारा सरकारी जमीन पर कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई डीएम श्री नवीन के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व एसडीओ सौरव कुमार ने किया, जबकि उनके साथ सीओ ललिता देवी, सिटी मैनेजर मो एहतेशाम हुसैन, नगर परिषद के कर्मी कुंदन कुमार गुप्ता, सागर कुमार और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। अभियान के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.