जमुई, मार्च 31 -- Jamui News: बिहार के जमुई में मंगलवार को एक ऑटो ड्राइवर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है। मंगलवार को वे सवारी लेकर लखन धनामा के रंगपुर मुसहरी गए थे। वापस लौटते समय डोमनपुरा नहर के जखराज स्थान के पास अज्ञात अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी। इस मामले ने सियासी तूल भी पकड़ लिया है। लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। मृतक अशोक यादव जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के लखन धनामा के रहने वाले थे। वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का जीवन-बसर करते थे। सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि ऑटो के अंदर बैठे अशोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.