भागलपुर, मार्च 28 -- बरहट। निज संवाददाता सीआरपीएफ 215बटालियन ने गुप्त सूचना के आधार पर जमुई मुंगेर सीमा क्षेत्र के जंगली इलाके पैसरा एवं लडैयाटांड के जंगलों में विशेष छापामारी अभियान चलाया। कमांडेंट विनोद कुमार मोहरील के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया जिसमें स्थानीय थाना की पुलिस टीम शामिल रही।जहां शनिवार को नक्सल विरोधी विशेष अभियान चलाया गया। इस संयुक्त अभियान में सीआरपीएफ एफओबी और स्थानीय थाना पुलिस की टीम ने कठौतिया पहाड़ के समीप नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एके 47 राइफल के 44 नग जिंदा कारतूस बरामद किए।कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों की बीडीडी टीम ने आसपास के इलाकों में व्यापक सर्च अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.