हिन्दुस्तान टीम, दिसम्बर 28 -- पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल अन्तर्गत जसीडीह-झाझा मुख्य रेल खंड के मध्य शनिवार रात करीब 11.30 बजे सीमेंट लदी मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते पटना-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर परिचालन ठप हो गया है। हादसे के लगभग 20 घंटे बाद रविवार शाम सात बजे तक रेलवे की टीम ट्रैक से डिब्बों को हटाने में जुटी हुई थी। रेलवे के अनुसार सोमवार सुबह तक ट्रैक क्लीयर होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके चलते 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 18 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। मालगाड़ी आसनसोल से जसीडीह की ओर से अप ट्रैक पर सीतामढ़ी जा रही थी। आसनसोल रेल मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव स्वयं घटनास्थल पर कैंप कर रही हैं। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल राहत कार्य जारी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर धारा 144 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.