जमुई बाजार में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी
मिर्जापुर, मई 29 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमुई बाजार के पास शुक्रवार की शाम एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि जमुई बाजार के पास सड़क किनारे एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई। शव मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.