भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में बुधवार को बीसीए (बिहार क्रिकेट एसोसिएशन) रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के तहत जमुई बनाम लखीसराय का मुकाबला खेला गया। डकवर्थ लुइस नियम (डीएलएस) विधि से हुए फैसले में जमुई ने लखीसराय के 83 रनों से शिकस्त दी। बारिश के कारण मुकाबला 34 ओवरों का कर दिया गया था। इस कारण लखीसराय को 232 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था। मैन ऑफ द मैच का खिताब अजमल फरहत को दिया गया। यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी। मंगलवार को लखीसराय बनाम मुंगेर का मुकाबला खेला जाएगा।बीडीसीए के सचिव डॉ. जयशंकर ठाकुर ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुई की टीम 49.2 ओवरों में 261 रनों पर आउट हो गई। टीम की ओर से शुभम कुमार ने 74 रन, अजमल फरहत ने 73 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.