जमुई, फरवरी 10 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि जमुई जिले में शिक्षकों के वेतन से जुड़ी शिकायतों के निपटारे की गति काफी धीमी पाई गई है। इसी 'सुस्ती' को आधार बनाते हुए विभाग ने जमुई डीईओ से जवाब-तलब किया है। दरअसल, बिहार के सरकारी शिक्षकों के वेतन भुगतान और शिकायतों के निवारण में बरती जा रही ढिलाई पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने जमुई सहित प्रदेश के 8 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। बता दें, विभाग ने राज्य के 5.80 लाख शिक्षकों को हर महीने समय पर वेतन उपलब्ध कराने के उद्देश्य को भी स्पष्ट किया है। समीक्षा बैठक में पाया गया कि जमुई उन जिलों में शामिल है जहाँ शिकायतों का अंबार लगा है और समाधान की प्र्त्रिरया सुस्त है। जहाँ एक ओर जमुई डीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है, वहीं पड़ोसी जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.