जमुई, जुलाई 10 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय 'पेंशन उत्सव' कार्यक्रम के तहत आज जिले के वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों और अन्य आश्रित लाभार्थियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि का सीधा वित्तीय हस्तांतरण (डीबीटी) किया गया। इस राज्य स्तरीय समारोह के अवसर पर जमुई समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जिला पदाधिकारी सहित जिले के तमाम वरीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी उपस्थित जन ऑनलाइन माध्यम से इस भव्य राज्य स्तरीय आयोजन के सीधे प्रसारण से जुड़े। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे कमजोर, वंचित और जरूरतमंद तबके को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए उन्हें सम्मान और सुरक्ष...