भागलपुर, अप्रैल 25 -- जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट जमुई के सदर अस्पताल परिसर में संदिग्ध स्थिति में एक बिचौलिया को पकड़ा गया। पकड़े गए बिचौलियों पर इंजरी रिपोर्ट बनाने के नाम पर पैसा मांगने का आरोप लगा है। सुरक्षाकर्मी और स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा पकड़े जाने के बाद अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडे और चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और युवक से पूछ ताछ की। जानकारी के अनुसार खैरा थाना क्षेत्र के जीवन कुमार इमरजेंसी कक्ष के पास मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत करते हुए इंजरी रिपोर्ट बनवाने के नाम पर पैसे की मांग कर रहा था। इसी दौरान उसकी गतिविधियों पर संदेह होने पर वहां सुरक्षा कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। उक्त युवक पहले सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य रह चुका है। जिससे उसकी गत...