जमुई के मड़वा पहाड़ी के पास आए दिन हवसी मनचले करते थे छेड़खानी, पुलिस की चौकसी पर सवाल
जमुई, सितम्बर 22 -- बिहार के जमुई जिले में जिस जगह नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत और सरेआम बदसलूकी की गई, वो इलाका अक्सर सुनसान रहता है। जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से कटकर यह सड़क सीधे मड़वा पहाड़ी की ओर जाती है। शाम ढलते ही यह सड़क सुनसान हो जाती है। इसका फायदा अपराधी किस्म के लोग उठाते हैं। यह लखीसराय और जमुई जिले का सीमावर्ती इलाका है। इस सड़क पर शाम के बाद वाहनों की आवाजाही भी बहुत कम होती है। पूर्व में भी इस इलाके में कई घटनाएं हो चुकी हैं। मगर लोकलाज के डर से ये कांड सामने नहीं आ पाए। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया तो सबके सामने आ गई। जानकारी के अनुसार, यह इलाका लखीसराय और जमुई जिले की सीमा पर स्थित है। जिस जगह नाबालिग छात्रा और उसके सहपाठी के साथ अराजक तत्वों ने बदसलूकी की, वो मुख्य सड़क नहीं है। यह रास्ता जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.