जमुई के बाद मुजफ्फरपुर में हवसी गुंडों का तांडव, छेड़खानी से रोकने पर दो छात्राओं को चाकू मारा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हैवानियत की वारदात की उबाल थमने से पहले मुजफ्फरपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर दो छात्राओं को चाकू मार देने की घटना सामने आई है। बरुराज थाना क्षेत्र के मनोहर छपरा गांव स्थित पुलिया के समीप सोमवार दापेहर साइकिल से टेस्ट एग्जाम देने जा रही दो छात्राओं को बाइक सवार दो शोहदे छेड़खानी करने लगे। जब लड़कियों ने उनका विरोध किया तो चाकू मार कर घायल कर दिया। राहगीरों के पहुंच जाने पर बदमाश फरार हो गए। बरुराज थाने में कांड की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी मिली है कि सोमवार को दोनों शोहदे बाइक लेकर छात्राओं के पीछे पड़े थे। चलती बाइक पर से ही दोनों छात्राओं को चाकू मारते हुए आगे की ओर निकल भागे। एक छात्रा की बांह और दूसरे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.