नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- बिहार के जमुई में दसवीं की छात्रा से हैवानियत तपिश ठंडी भी नहीं हुई थी कि मुजफ्फरपुर शहर के चंदवारा इलाके में शोहदे ने एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी कर उसे उठाकर ले जाने की कोशिश की। बदमाश उसे घसीट कर ले जरा था और विरोध करने पर रॉड से हमला कर दिया। छात्रा को बचाने आई दो छोटी बहनों पर भी रॉड से वार किए गए। मोहल्ले के लोगों ने शोहदे को घेरकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित खुद को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बताता है। पीड़िता की मां ने बताया कि तीन महीने से आरोपित युवक उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। अक्सर स्कूल और कोचिंग जाने के दौरान छेड़खानी करता था। बच्ची की शिकायत पर मोहल्ले में सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपित का दुस्साहस बढ़ता गया...