भागलपुर, अप्रैल 25 -- जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट जमुई के प्रसिद्ध चिकित्सक रहे डॉक्टर संजय मंडल का शनिवार दोपहर निधन हो गया। वे गंभीर बीमारी से पिछले 1 वर्ष से जूझ रहे थे। मुंबई और वेल्लोर में इलाज कराए जाने के बाद भी उनके स्थिति में सुधार नहीं हुआ था। स्टेशन रोड स्थित मां जगदंबा क्लिनिक का संचालन वे करते थे। ऑपरेशन के मामले में उनकी काफी ख्याति थी। तीन दिन पूर्व उनकी हालात और भी खराब हो गई थी। परिवार वालों ने उन्हें जमुई के इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी देखभाल की जा रही थी। बीमार होने के दौरान कई चिकित्सक व गणमान्य लोगों ने अस्पताल में जाकर उनके बारे में जानकारी ली थी। अचानक शनिवार की दोपहर उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर जमुई के चिकित्सकों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...