जमुई, अप्रैल 9 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत लोहसिंघानी गांव के चर्चा में आए वैद्य जी का शराब पीते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता है। हालांकि सोशल मीडिया पर काफी कमेंट्स और पोस्ट किया जा रहे हैं।इस मामले में वैद्य जी के पुत्र रवि कुमार का कहना है कि यह वीडियो एआई द्वारा जेनरेट है। इधर डीएम श्री नवीन ने कहा कि उन्हें भी इस बात की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी।बता दे कि वैद्य जी के पास बड़ी संख्या में लोग इलाज करने आते हैं। उनका दावा है कि झारखंड के धनबाद में उन्होंने 8 वर्ष तक रहकर जड़ी बूटियां की पहचान और उपचार की विधि सीखी है। दूसरी तरफ कई लोग ऐसा भी आरोप लगाते हैं की जड़ी बूटियां में अंग्रेजी दवा मिलाकर रोगियों को देते हैं, जिससे तुरंत उसका असर दिखता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.