भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर। जमुई के चरका थाना क्षेत्र के असरहुआ निवासी प्रकाश कुमार यादव के शव का पोस्टमार्टम भागलपुर में कराया गया। जानकारी मिली है कि प्रकाश की हत्या एक सप्ताह पहले ही कर दी गयी थी और शव घर से तीन किलोमीटर दूर दफना दिया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां से भागलपुर रेफर किया गया था। शव के साथ प्रकाश का कोई भी परिजन साथ नहीं था। थाना पुलिस ही शव लेकर पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि प्रकाश की हत्या के आरोप में उसके परिवार के सभी लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...