जमुई की जवान सीमा पर हुआ शहीद
भागलपुर, सितम्बर 5 -- जमुई से राकेश सिंह की रिपोर्ट जमुई जिला के रहने वाले लेह लद्दाख के सीमा पर तैनात जवान शहीद हो गया। शहीद जवान सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत खरडीह गांव निवासी हाजी मो. मंसूर के पुत्र मो।ल. मनीर लेह लद्दाख में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्होंने शहादत दी। आर्मी जवान मो. मनीर आर्मी में स्टोर कीपर के पद पर लेह लद्दाख में तैनात थे। देर रात उनका पार्थिव शरीर सिकंदरा प्रखंड के खरडीह गांव पहुंचने की संभावना है, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। जवान के शहादत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घरों पर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। आर्मी जवान मोहम्मद मनीर अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.