जमुई की घटना के विरोध में कांग्रेस ने पुतला फूंका
सीवान, सितम्बर 23 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय बाजार में दुर्गा मंदिर के समीप एनएच-331 पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध में मुख्यमंत्रीका पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राय ने नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनुजेश्वर शर्मा, जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष कमलकिशोर ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राय, मंडल अध्यक्ष असगर अहमद, रिजवान अहमद, इंद्रजीत महतो, विक्रम राम, राजकिशोर पाण्डेय, अनवर हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.