बेगुसराय, सितम्बर 22 -- नावकोठी, निज संवाददाता। बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई कथित दरिंदगी और उसके साथी के साथ मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नावकोठी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में आक्रोश जताते हुए सरकार से दोषियों पर कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष निशा शर्मा ने किया। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और आदर्श नगर नावकोठी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- लखीसराय: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई की मांग प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स...