सीतामढ़ी, सितम्बर 22 -- सीतामढ़ी। जमुई में कोचिंग से लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित मारपीट, छेड़छाड़ और बदसलूकी की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मंगलवार को न्याय मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में आयोजित मार्च गांधी मैदान से वीर कुंवर सिंह चौक तक निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राज्य में कानून-व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि जमुई की घटना गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। यह भी पढ़ें- जमुई की घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों ...