जमुई का प्रतिनिधत्व करते हुए वीरायतन लछुआड़ के छात्रो ने जीते चार मेडल
जमुई, जून 12 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि 92वें बिहार स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 जो पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पटना में आयोजित हुआ था, जिसमें तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर वीरायतन लछुआड़ की 9वीं वर्ग की छात्रा खुशी कुमारी अंडर 14 बालिका वर्ग में जमुई जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जेवलिन में गोल्ड मेडल जीती एवं ट्रायथलान में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया। इसी वर्ग में जेवलिन में निकिता कुमारी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग में नवम वर्ग का छात्र प्रिंस कुमार ट्रायथलान में गोल्ड मेडल जीता। इस तरह से तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर वीरायतन लछुआड़ की छात्र छात्राओं ने जमुई जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए आज 4 मेडल जीता। जिसपर सभी विद्यालय परिवार उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बंधाई दिया हैं ।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.