जमुई और बांका के दो वृहद खनिज ब्लॉकों की नवंबर में नीलामी
पटना, अगस्त 26 -- जमुई और बांका जिले के दो वृहद खनिज (मेजर मिनरल) ब्लॉकों की नीलामी नवंबर 2026 में होगी। खान एवं भूतत्व विभाग ने इसका कैलेंडर जारी किया है। विभागीय सूचना के मुताबिक, जमुई के मजोस-भंटा (संयुक्त) ब्लॉक में मैग्नेटाइट जबकि बांका के पिंडारा ब्लॉक में कॉपर, लीड व जिंक का भंडार है। इनके खनन को लेकर 10 सितंबर 2026 को निविदा दस्तावेज जारी किया जाएगा। 30 सितंबर को विभाग में प्री-बिड कांफ्रेंस होगा। इसके बाद इच्छुक एजेंसियों को साइट विजिट कराया जाएगा। 21 अक्टूबर तक तकनीकी व वित्तीय बिड समर्पित होंगे। 12 नवंबर को एमएसटीसी पोर्टल पर ऑनलाइन नीलामी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.