भागलपुर, फरवरी 21 -- बरहट। निज संवाददाता मलयपुर थाना पुलिस ने शनिवार को 28 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के बखारी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पिता दामोदर यादव के रूप में की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मलयपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि कटौना मोड़ की ओर जाने वाली सड़क से एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पीएसआई अंजली कुमारी और एसआई सुनील कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच घेराबंदी कर छापेमारी की और आरोपी को शराब सहित पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह जंगली क्षेत्रों से देशी शराब लाकर गांवों में बेचता था। इसके बाद पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से हिरासत में ले लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.