भागलपुर, मार्च 5 -- जमुई, निज संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर मलयपुर थाना की पुलिस ने जमुई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से 27 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान झारखंड के भूली थाना अंतर्गत भारत चौक बिसनपुरो निवासी दिलो मंडल की पत्नी शांति देवी और शिव कुमार की पत्नी रनकी उर्फ रियानकी देवी के रूप में हुई है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों महिला का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया और कोर्ट में पेशी कर मंगलवार की शाम जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों महिला द्वारा काफी दिनों से धनबाद से शराब की खेप जमुई लाकर तस्करी की जा रही थी। इसकी भनक मलयपुर थाना की पुलिस को लग गई उसके बाद जमुई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर छापेमारी कर दोनों महिला को 27 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.