भागलपुर, अक्टूबर 5 -- जमुई से सुधांशु कुमार की रिपोर्ट जमुई। राजकीय डिग्री महाविद्यालय इस्लामनगर अलीगंज (जमुई) में स्नातक (CBCS) सेमेस्टर-I, सत्र 2026-2030 में नामांकन से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए पुनः स्पॉट एडमिशन राउंड का अवसर उपलब्ध कराया गया है। विश्वविद्यालय/राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी महाविद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो विद्यार्थी पूर्व से समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत हैं किंतु उन्हें किसी भी कॉलेज में सीट आवंटित नहीं हुआ है वैसे विद्यार्थियों का स्पॉट राउंड में नामांकन होगा। विद्यार्थी नामांकन कार्यक्रम इस प्रकार है-

नामांकन कार्यक्रम - ऑनलाइन आवेदन: 06 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक - मेधा सूची एवं पात्र अभ्यर्थियों की सूची: 09 अक्टूबर 2026 ...