भागलपुर, मई 15 -- बरहट से राकेश सिंह की रिपोर्ट जिले वासियों की लंबी मांग के पश्चात शुक्रवार को आखिर पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हो गया। ट्रेन ठहराव को लेकर जिलेवासियों में उत्सव सा माहौल था। रेलवे के अधिकारी भी आज के दिन ऐतिहासिक बना रहे थे।जमुई रेलवे स्टेशन को सजाया संवारा गया था। इस दौरान जमुई सांसद अरुण भारती अपने समर्थकों के साथ स्टेशन पर डटे थे तो दूसरी तरफ जमुई विधायक श्रेयसी सिंह इसी ट्रेन से जमुई पधार रही थी। उनके समर्थक भी भगवा झंडा लगाए स्टेशन पर अपने विधायक के समर्थन में नारे लगा रहे थे। यह भी पढ़ें- जमुई: बंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव जन-जन के लिए वरदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...