भागलपुर, जनवरी 12 -- झाझा, नगर संवाददाता झाझा पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने यह संकल्प लिया कि वे बिना थके अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहेंगे तथा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों एवं सुवचनों को साझा किया तथा उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक डॉ. सुरेंद्र निराला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जीवनी केवल एक कहानी नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन-शैली है, जिसे हमें अपनाना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि न्यूटन के सिर पर सेब गिरने के बाद उन्होंने कुछ नया सोचने का प्रयास न किया होता, तो आज हम भौतिकी के अनमोल निय...