भागलपुर, फरवरी 3 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को सिकंदरा लक्ष्मी स्थान वार्ड नंबर 9 के सामुदायिक भवन में सेवा शक्ति केंद्र के बैनर तले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा के सहयोग से सामाजिक सुरक्षा सह स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ सिकंदरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, उप मुख्य पार्षद सूर्यनरायण कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुबोध कुमार पासवान एवं अस्पताल के प्रबंधक महेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस कैंप का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं से सीधे जोड़ने के लिए किया गया। यह आयोजन स्वाश्री महिला सेवा संघ की सोच और कार्य दिशा का हिस्सा है। स्वाश्री महिला सेवा संघ एक जमीन से जुड़ी हुई राष्ट्रव्यापी संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.