भागलपुर, फरवरी 26 -- झाझा, नगर संवाददाता। साइबर अपराध को लेकर डीएसएम कॉलेज झाझा में जमुई पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि डाटा कंजप्शन/उपभोग बढ़ता जा रहा है। आज लगभग 75 करोड़ लोगों के पास स्मार्टफोन है और यह आंकडा 100 करोड़ के निकट बहुत जल्द पहुंच जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज बच्चे बच्चियां अपने घर से भाग रहे हैं जबकि सत्य है कि घर सबसे सुरक्षित जगह होती है। घर से अगर बच्चे भाग रहे हैं तो इसका मतलब है मां बाप से उन्हें परेशानी है और मां-बाप को चाहिए कि मोबाइल से थोड़ी दूरी रहे इस बात का बच्चों के साथ ख्याल रखें। बच्चे कहां बात कर रहे हैं किससे बात कर रहे हैं। कम से कम एक दिन सप्ताह में कंप्यूटर मोबाइल हॉलीडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.