जमुई : सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में जोरदार टक्कर
भागलपुर, मार्च 25 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा मुख्य चौक के समीप नवादा रोड में बुधवार को कौआकोल से मुंगेर जा रही एक अनियंत्रित यात्री बस ने तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक छात्र समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कौआकोल से मुंगेर की ओर जा रही यात्री बस काफी तेज गति में थी। उसी दौरान उसके आगे चल रही ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, जमुई की बस सिकंदरा नवादा रोड स्थित सीपीआई कार्यालय के समीप एक छात्र को चढ़ाने के लिए सड़क किनारे रुकी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे स्कूल बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूल बस में सवार मिर्जागंज निवासी भगवान कुमार का पुत्र आनंद कुमार घायल हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.