भागलपुर, अप्रैल 9 -- जमुई : शराब पीने के लिए नहीं दिए रुपए तो दामाद ने ससुर को मौत के घाट उतारा झाझा से संजय बरनवाल की रिपोर्टजमुई। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शराबी दामाद ने रुपया नहीं दिए जाने पर ससुर की चाकु से हत्या कर दी। घटना बुधवार गुरुवार देर रात्रि की है। पत्नी की भी खूब पिटाई की और भाग खड़ा हुआ। हालांकि पुलिस के कब्जे से वह भाग नहीं सका और हिरासत में ले लिया गया। घटना जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र की है। जहां दामाद ने अपने ही ससुर को मौत के घाट उतार दिया। झाझा थाना क्षेत्र के बोड़वा पंचायत के बिशनपुर/ जरीजोर गांव में बुधवार की रात करीब 11 बजे कलियुगी दामाद मन्नू नैया ने शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने के बाद अपने ससुर वकील पुजहार (70वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद स्वजनों में मातम पसर गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.