भागलपुर, अप्रैल 6 -- जमुई। जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत मड़ैया पंचायत के धरवा गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सौरभ कुमार, कारेलाल तुरी का पुत्र था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। जानकारी के अनुसार सौरभ कुमार रोज की तरह सुबह खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जमीन से करीब दो से तीन फीट ऊपर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में वह आ गया। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे बालक बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि करंट के प्रभाव से आसपास खेत में रखी गेहूं की पराली भी जल उठी, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.