भागलपुर, मार्च 21 -- जमुई। निज प्रतिनिधि अखंड रामधुन संकीर्तन को लेकर लक्ष्मीपुर प्रखंड के सबलपुर गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सबलपुर स्थित काली मंदिर परिसर से निकल कर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए टेलियाडीह स्थित डैम पहुंची। जहां विद्वान आचार्य पंडित विनोद झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया। यात्रा में गांव के 108 सुहागवती व कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु जय श्री राम का नारा लगाते हुए चल रहे थे। हाथों में जय श्री राम का झंडा लेकर श्रद्धालु गांव का माहौल भक्तिमय बना दिया। 24 घंटे तक का आयोजित इस रामधुन में कई कीर्तन मंडलियों ने भी भाग लिया। नवयुवक संघ के सदस्यों ने बताया कि 24 घंटे के आयोजित इस रामधुनी के क्रम में प्रसाद का वितरण भी होगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। रामधुन को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.