जमुई, मार्च 2 -- जमुई । डीएम श्री नवीन ने कार्यालय प्रकोष्ठ में मुख्यमंत्री की संभावित 'समृद्धि यात्रा' को देखते हुए गठित कोषांगों के नोडल पदस्थों साथ बैठक की और उन्हें वांछित निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से सफल बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। राज्य के सर्वोच्च नेतृत्व की गरिमा और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाना है। नामित कोषांग मिशन मोड में काम करें ताकि संभावित समय- सीमा के भीतर इसे पूर्ण किया जा सके। डीएम ने सभा स्थल की सुरक्षा , मंच एवं पंडाल निर्माण , सुगम यातायात प्रबंधन , पार्किंग व्यवस्था और साफ-सफाई , निर्बाध विद्युत आपूर्ति , शुद्ध पेयजल , आपातकालीन चिकित्सा सेवा , फायर सेफ्टी आदि अहम बिंदुओं पर संवाद किया और वांछित निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के विजन को प्रदर्शित करने वाले...