भागलपुर, अप्रैल 13 -- सिकंदरा से सुभाष पांडेय की रिपेार्ट सिकंदरा थाना क्षेत्र के बाली गांव में रविवार की रात्रि मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष से रणधीर गोस्वामी और उत्तम गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को परिजनों द्वारा सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रणधीर गोस्वामी को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उत्तम गिरी का इलाज सिकंदरा में ही चल रहा है। घायल रणधीर गोस्वामी ने बताया कि उनके घर के पास समोसे की दुकान पर प्रमोद तांती शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने उसे मना किया, तो प्रमोद तांती, राकेश तांती, रमेश तांती, रविता देवी और अमृत तांती ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। रणधीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.