भागलपुर, फरवरी 7 -- बरहट। निज संवाददाता पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डॉ अंशुमन शुक्रवार की देर शाम बरहट थाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में प्रस्तावित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट गवाही की व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही नवनिर्मित थाना भवन का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान थाना में उपलब्ध सुविधाओं और बेहतर व्यवस्था को देखकर न्यायमूर्ति ने थानाध्यक्ष की प्रशंसा की।बताया जाता है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में गवाही की व्यवस्था शुरू होने से अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारियों को अब अदालतों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे जिससे समय की बचत होगी और कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। अब तक केस से जुड़े अनुसंधानकर्ताओं को गवाही देने के लिए कोर्ट जाना पड़ता था जिसमें काफी समय व्यय होता था। इसी को देखते हुए उच्च न्याया...