भागलपुर, जनवरी 5 -- जमुई : विद्युत विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता ई.संजीव केशरी ने बताया कि जमुई जिले के बरहट और लक्ष्मीपुर विद्युत उप केंद्र से जुड़े सभी बाजार तथा गांवों को 07 जनवरी यानी बुधवार को 07 घंटा बिजली नहीं मिलेगी। उन्होंने इसके पीछे नया विद्युत लाइन बिछाने के साथ मेंटेनेंस का कार्य किए जाने की बात कही है। ई.केशरी ने कहा कि नया बिजली लाइन बिछाने और मेंटेनेंस से विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा वहीं इसका सेहत भी बुलंद रहेगा। तकनीकी कार्य के चलते बरहट और लक्ष्मीपुर विद्युत उप केंद्र के अंकित इलाकों में पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक बिजली का संचरण बंद रहेगा। उन्होंने बिजली लाइन बिछाने के साथ मेंटेनेंस को विद्युत सेहत के लिए अत्यंत जरूरी बताते हुए कहा कि उपभोक्ता इस दौरान होने वाली करेंट की कटौती को ध्यान ...