भागलपुर, मार्च 5 -- जमुई, निज संवाददाता। जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाडीह गांव में पड़ोसी युवकों ने जयेंद्र कुमार की जमकर पिटाई कर दी। जिससे जयेंद्र कुमार बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद गुरुवार की सुबह घायल जयेंद्र कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। घायल जयेंद्र कुमार ने मारपीट का आरोप गुड्डू कुमार, धर्मेंद्र कुमार यादव सहित अन्य लोगों पर लगाया है। घायल जयेंद्र कुमार ने बताया कि वे नहाने के लिए जा रहे थे, और उक्त युवकों के द्वारा कॉमेंट किया गया साथ ही गमछा को खींचने लगा। जब इसका विरोध किया गया तो उक्त युवकों द्वारा मारपीट की गई। जिससे वे घायल हो गए। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.