भागलपुर, मार्च 16 -- बरहट। निज संवाददाता पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मलयपुर क्षेत्र में प्रकृति कल्याण परिषद के नेतृत्व में सोमवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में फोरेस्टर चंदन कुमार की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने पौधे लगाकर हरित बिहार का संकल्प लिया। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी करें। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाने और कम से कम तीन वर्षों तक उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। लोगों ने उत्साह के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.