भागलपुर, मार्च 12 -- जमुई, निज संवाददाता। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर अनियमितता पाए जाने के आरोप में सदर अस्पताल जमुई के उपाधीक्षक डा. सैयद नौशाद अहमद, डा. नागेंद्र कुमार तथा डा. देवेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सली कमांडर जमुई निवासी सिद्धु कोड़ा उर्फ मुंशी दा की मौत 22 फरवरी 2020 को पुलिस हिरासत में हो गई थी। इस मामले में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद प्रस्तुत रिपोर्ट में यह आरोप सामने आया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करते समय चिकित्सकीय दल द्वारा कई महत्वपूर्ण तथ्यों का उल्लेख नहीं किया गया। बताया जाता है कि पोस्टमार्टम का वीडियो ग्राफी कराया गया था। न्याययिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी जमुई के पत्रांक 117 दिनांक 22 /10/2021 द्वारा स्व. सिद्धु कोड़ा के अंत प्रशिक्षण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.