भागलपुर, सितम्बर 26 -- झाझा (जमुई) से अरुण बोहरा की रिपोर्ट हावड़ा-पटना मेनलाइन के किऊल-झाझा रेल सेक्शन पर चौरा-गिद्धौर के बीच शनिवार के पूर्वाह्न एक पेड़ की मोटी टहनी डाउन दिशा के ओवरहेड कर्षण तारों (ओएचई) पर गिर जाने से डाउन रेललाइन करीब तीन घंटे से कुछ अधिक वक्त तक बाधित रही। उक्त वाक्ये की वजह से अप की भी कुछ ट्रेनें थोड़ी बहुत बाधित होने की खबर है। जानकारीनुसार,डाउन लाइन के ओएचई के क्षतिग्रस्त होने की घटना शनिवार के पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे हुई थी और यह दुरुस्त अपराह्न करीब 2.20 बजे हो पाया था। किंतु,बकौल रेलवे सूत्र,टॉवर वागन क्लीयरेंस आदि अपराह्न तीन बजे के आसपास हो पाया था। माना जा रहा है कि डाउन में नियत समय से पहले चल रही18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस,जो दिन के करीब 11.20 बजे झाझा पहुंची थी,के गुजरने के शायद तत्काल बाद ही ओएचई की गड़बड़...