भागलपुर, जनवरी 27 -- गिद्धौर, निज संवाददाता। सोमवार की अहले सुबह गिद्धौर थाना के सामने बेखौफ अपराधियों ने पूर्व सिविल सर्जन सह क्षेत्रीय उपनिदेशक के घर में घुसकर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना सोमवार की अहले सुबह 5:30 बजे की है। जहां पूर्व सिविल सर्जन विजयेंद्र सत्यार्थी के घर में घुसकर पिस्टल का भय दिखा कर पहले तीन लोगों को सुई लगाकर बेहोश किया, फिर जमकर लूटपाट की और सभी बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह 08 बजे उस समय हुई जब तत्कालीन सिविल सर्जन विजयेंद्र सत्यार्थी के पुत्र डाक्टर विक्रम सत्यार्थी को सुबह करीब 8 बजे हल्की होश आई तो उन्होंने फोन कर घटना की जानकारी अपनी पत्नी व रिश्तेदारों के अलावा पड़ोसी साथी को दी। उसके बाद पूरे इलाके में घटना करंट की तरह फैल गई और झाझा विधायक दामोदर रावत सहित बड़ी संख्या लोगों की भीड़ लग गई। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.