भागलपुर, फरवरी 25 -- झाझा,नि.सं. बिहार पुलिस द्वारा 22 से 27 फरवरी तक प्रदेश व्यापी तौर पर मनाए जा रहे पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के सिलसिले में झाझा पुलिस अनुमंडल प्रशासन के तत्वाधान में गुरुवार को झाझा में अंतर स्कूल निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार एवं झाझा के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं में झाझा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के सरकारी एवं निजी स्कूलों के छात्र व छात्राएं भाग ले सकती हैं। बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के जरिए अव्वल आने वाले पहले से तीसरे पायदान के बच्चों को पुलिस प्रशासन द्वारा यथोचित रूप में पुरस्कृत भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...