भागलपुर, जुलाई 4 -- जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट पुलिस एनकाउंटर, मॉब लिंचिंग और बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में भाकपा माले ने शनिवार को राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत जमुई कचहरी चौक पर प्रतिरोध सभा आयोजित कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। सभा की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव शंभू शरण सिंह ने की, जबकि संचालन राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए शंभू शरण सिंह ने कहा कि बिहार में सुशासन की जगह पुलिस राज, बुलडोजर राज और फर्जी मुठभेड़ों का दौर चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कानून और न्याय के बजाय एनकाउंटर, बुलडोजर कार्रवाई और दमन को शासन का मॉडल बनाना चाहती है। यह भी पढ़ें- Jamui News: गुगुलडीह विद्यालय में डीईओ का किया गया विदाई सह सम्मान समारोह उनका कहना था कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के ...