भागलपुर, मई 4 -- गिद्धौर से सुमन पांडेय की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के गंगरा गांव में आपसी रंजिश से जुड़े साजिश के तहत एक युवक पर जानलेवा हमला करने का एक मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, गांधी आश्रम गंगरा निवासी लक्ष्मण कुमार को गांव के ही कुछ युवकों ने पार्टी करने के बहाने बुलाकर उन पर लोहे की रॉड और फरसा से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया है। घटना को ले पीड़ित लक्ष्मण कुमार के परिजन द्वारा गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई को ले न्याय की गुहार लगायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...