भागलपुर, मार्च 23 -- अलीगंज, निज संवाददाता सर्व संसाधन से सम्पन्न होने के बाबजूद प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र डिहरी में का भवन जर्जर है।किसी भी समय भयंकर दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता है। चंद्रदीप-शेखपुरा सड़क मार्ग के डिहरी गांव में 1960 में स्थापित हुआ था , इस स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण 1965 में किया गया था, 61 वर्ष बीत जाने बाबजूद आज तक इसका सर्वांगीण विकास नही हुआ । जबकि इस स्वास्थ्य उपकेंद्र का अपना पांच एकड़ से अधिक जमीन है। पूर्व में इस अस्पताल का अपना ऐतिहासिक महत्व था, जमुई -नवादा-शेखपुरा जिले की सीमा पर सिथत इस अस्पताल में दूर दूर से लोग अपना इलाज कराने आते थे, यह हमेशा मरीजो का तांता लगा रहता था,क्योकि मुख्य सड़क से इसकी सीधी कनेक्टिविटी है, यहा शेखपुरा तथा नवादा जिले के कई गांव के मरीज इलाज कराने आते थे, लेकिन इस अस्पत...