भागलपुर, फरवरी 26 -- सोनो, निज संवाददाता। नक्सली कमांडर रहे लखन यादव हत्या कांड के मुख्य आरोपी को मनोज हांसदा को चरकापत्थर पुलिस ने दमन से गिरफ्तार कर लिया है।मनोज की गिरफ्तारी पुलिस के लिये बड़ी सफलता मानी जा रही है। लखन यादव हत्या कांड समेत आधे दर्जन मामलों में पुलिस को उसकी तलाश रही है। गिरफ्तार आरोपी मनोज हांसदा चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार गांव का रहने बाला बतया गया है। चरकापत्थर थाना एसएचओ रंजीत कुमार ने मनोज हांसदा की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था। उसके विरुद्ध हत्या, देशद्रोह, सरकारी कार्य में बाधा, अवैध हथियार रखने,नक्सल कांड तथा गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े गंभीर आरोपों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसके दमन में छुपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.