जमुई : दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत
भागलपुर, अप्रैल 20 -- जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट जमुई के मलयपुर थाना से सटे आंजन पुल के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल भी हो गए। आमने-सामने बाइक की टक्कर में यह घटना हुई। घटना रविवार देर रात की बताई जाती है। एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति तथा दूसरी बाइक पर सवार जीजा और साली दुर्घटना का शिकार हुए। स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना मलयपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा।अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी भरोसी साह के रूप में हुई है। वहीं, घायल लोगों की पहचान बिजुआही गांव निवासी सचिन कुमार और उझंडी निवासी कविता कुमारी के रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.