मुंगेर, मई 6 -- जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट जमुई से झारखंड को जोड़ने वाले सबसे कम दूरी के रास्ते पर वाहनों का प्रवेश बंद हो गया है। दरअसल खैरा प्रखंड के नरियाना और मांगोबंदर क्यूल और बरनार नदी पर बनाए गए उच्चस्तरीय पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पिछले 3 वर्षों से इन दोनों पुलों पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। दुर्घटना की आशंकाओं को देखते हुए पुलों की दोनों ओर कंक्रीट की दीवार खड़ी की गई थी। छोटे वाहनों का प्रवेश होता था। इस रास्ते से होकर जमुई से देवघर की दूरी 20 किलोमीटर तक कम पड़ती थी। यही कारण है कि लोग इसी रास्ते से आना जाना पसंद करते थे। यह भी पढ़ें- कहीं टूट ना जाए, बिहार के मुंगेर रेल-सड़क पुल पर भारी वाहनों की नो एंट्री; सिमरिया सिक्सलेन पुल से जाएं पिछले दिनों भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के अचानक गिर जाने से संबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.