भागलपुर, मई 2 -- झाझा (जमुई) से अरुण बोहरा की रिपोर्ट दुनिया के मजदूरों एक हों के नारों के साथ शुक्रवार को झाझा प्रखंड के नरगंजो में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस उत्साह और संघर्ष के संकल्प के साथ मनाया गया। भाकपा माले के तत्वाधान में आहूत उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व काॅम.रमेश यादव व गुलटन पुजहर ने संयुक्त रूप से किया,जिसमें मजदूरों की भागीदारी रही। सभा को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने कहा कि मजदूर वर्ग आज भी अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित है। जल,जंगल और जमीन पर हक की लड़ाई आज और भी तेज करने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना मजदूरों के श्रम के देश का विकास संभव नहीं,फिर भी मजदूरों को उचित मजदूरी,सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर सीटू कार्यालय में श्रमिक अधिकारों पर हुई चर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.